{"_id":"5f0b45318ebc3e63b05e7729","slug":"nodal-fatehpur-news-knp5708233191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह मिनट में कर लिया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह मिनट में कर लिया निरीक्षण
विज्ञापन
गोपालगंज पीएससी का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी एनपी पांडेय
- फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। मलवां विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज का जिले के नोडल अधिकारी एनपी पांडेय ने शनिवार निरीक्षण किया। हालांकि वह पंद्रह मिनट में ही चले गए। इस दौरान उन्होंने पीएचसी परिसर में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस दूर कराने के निर्देश दिए।
नोडल अफसर के आने की जानकारी पर कई दिन से तैयारियां चल रहीं थीं। रविवार सुबह 11 बजे वे पीएचसी पहुंचे। सबसे पहले कोविड 19 फीवर हेल्प डेस्क बोर्ड को देखा। कोविड 19 सर्वे के बारे में जानकारी ली। गोपालगंज पीएचसी प्रभारी विपुल शुक्ला ने बताया कि सर्वे के लिए क्षेत्र में 72 टीमें काम कर रही है।
बाद में पूरे अस्पताल परिसर की सफाई देखी। सफाई पर प्रभारी को निर्देश दिए कि फील्ड पर जलभराव के निकासी की व्यवस्था कराएं। इस मौके पर डा अंबलेश जोशी, फार्मासिस्ट शैलेंद्र पटेल, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक इंद्रपाल, गुलाब सिंह आदि लोग मौजूद रहे।