{"_id":"6a889bdab62115c5bf013494","slug":"no-solution-to-the-problems-was-found-at-the-village-meeting-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-160883-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ग्राम चौपाल में नहीं निकला समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ग्राम चौपाल में नहीं निकला समस्याओं का समाधान
विज्ञापन
फोटो-18-बीडीओ से चक मार्ग खोलवाने की मांग करते विनोद उमराव। संवाद
अमौली। ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को आयोजित संयुक्त ग्राम चौपाल महज खाना पूर्ति बनकर रह गई। ग्रामीणों की कई समस्याओं का ठोस समाधान नहीं हो सका।
सठिगवां में पंचायत भवन न होने के कारण चौपाल शहीद स्मारक परिसर में हुई। ग्रामीण हिमांशु, सुधीर, दीपक और अजय ने डिजिटल लाइब्रेरी व पंचायत भवन की मांग की। खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार शिवहरे कोई ठोस आश्वासन नहीं दे सके।
भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र अवस्थी ने विधायक से बात कर समाधान का भरोसा दिया। दिव्यांग प्रमोद वर्मा को आवास नहीं मिला क्योंकि उनके भाइयों के पास पक्का मकान है। विनोद उमराव की चकमार्ग खुलवाने की मांग पर बीडीओ निरीक्षण के बाद भी निर्णय नहीं ले पाए।
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक सुरेश पटेल ने अन्नपूर्णा भवन के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही। कापिल की चौपाल में किसानों ने बंद सहकारी समिति को फिर से संचालित करने की मांग की। चौपाल में प्रधान पूनम देवी, प्रधान विवेक अवस्थी, वीडीओ विकास पाल, रामनरेश सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।