फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   " No public , Modi has good days '

‘जनता के नहीं, मोदी के अच्छे दिन आए’

Sat, 28 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 28 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
" No public , Modi has good days '

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद जनता के अच्छे दिन तो नहीं शुरू हो पाए, बल्कि मोदी के अच्छे दिन जरूर आ गए हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री देश हित के बजाए विश्व भ्रमण में पूरा ध्यान केंद्रित किये हुए हैं। वह जिले में एक निजी कार्यक्रम में यहां हिस्सा लेने आये थे।

सादीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने शिक्षा से संबंधित बजट में बड़ी कटौती कर दी है।

बजट की कमी होने से स्कूल भवनों में शौचालय नहीं बन पाएंगे, जबकि प्रधानमंत्री भारत स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, लेकिन उनको स्कूलों में  शौचालयों की व्यवस्था का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाएं फ्लाप हो रही हैं। यही कारण है कि दिल्ली में भाजपा की पोल खुल चुकी है। प्रदेश के उप चुनावों में भी भाजपा पूरी तरह से विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले समय में भाजपा की कलई पूरी तरह से खुल जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर  भाजपा और पीडीपी गठबंधन पूरी तरह से अनैतिक है।

बेमौसमी बरसात से फसलें नष्ट हो गई हैं और किसान पूरी तरह से तबाह हो चुका है। किसानों को मिल रहा मुआवजा पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सरकार से निर्धारित मुआवजा राशि दो गुना करने की वकालत की।


भूमि अधिग्रहण बिल पर चरचा करते हुए कहा कि बिल पूरी तरह से किसान विरोधी है। किसानों की कीमती जमीन मिट्टी के भाव खरीदकर उद्योगपतियों को देने की केंद्र सरकार ने साजिश रची है, जिस पर विपक्ष सफल नहीं होने देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed