फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No kinship, no prior acquaintance... humanity prevailed, and an elderly woman's life was saved.

Fatehpur News: न रिश्तेदारी, न पहचान... इंसानियत दिखा बचाई वृद्धा की जान

Tue, 28 Jul 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
No kinship, no prior acquaintance... humanity prevailed, and an elderly woman's life was saved.
असोथर। न कोई रिश्ता था न कोई पहचान फिर भी दो युवकों ने इंसानियत का फर्ज निभाते हुए सड़क किनारे बेहोश पड़ी वृद्धा की मदद कर उसकी जान बचा ली। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से वृद्धा को उपचार मिल सका और उनकी हालत में सुधार है। युवकों के इस मानवीय प्रयास की सराहना हो रही है।
विज्ञापन

जरौली के मजरे राजाराम का डेरा निवासी गोकरन की पत्नी चंदा देवी (65) बीमारी के चलते इलाज कराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर आ रही थीं। रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से वह कस्बे के बाहर सड़क किनारे बेहोश होकर गिर पड़ीं। काफी देर तक वह उसी हालत में पड़ी रहीं।
विज्ञापन

इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहुल शर्मा और राकेश पाल की नजर वृद्धा पर पड़ी। दोनों युवकों ने बिना देर किए मदद के लिए हाथ बढ़ाया और अपनी बाइक से चंदा देवी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. शैलेश ने बताया कि शरीर में पानी की कमी के कारण चंदा देवी डिहाइड्रेशन से प्रभावित हो गई थीं। इससे उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है। इसके बाद राहुल शर्मा और राकेश पाल वृद्धा को सुरक्षित उनके घर छोड़ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed