फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No government, the rest from out drugs

सरकारी नहीं, बाहर की दवाओं से हुआ आराम

Sun, 07 Aug 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 07 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
No government, the rest from out drugs
कसियापुर में दवाइयों का वितरण करते डाक्टर - फोटो : अमर उजाला
खजुहा विकास खंड के गांव कसियापुर में फैली संक्रामक बीमारियों की चपेट में आए पुराने मरीजों को सरकारी नहीं बल्कि बाहर की दवाइयों से आराम मिला है, जिसमें एक सैकड़ा मरीज इलाज कराने के बाद आराम मिलने से घर वापस लौट आए हैं। हालांकि गांव में पहुंची सरकारी टीम भी मरीजों का इलाज कर रही है। शनिवार को दस नए मरीजों का उपचार हुआ।
विज्ञापन



कसियापुर गांव में चौथे दिन खजुहा पीएचसी इंचार्ज डा. आरके सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने 21 मरीजों का परीक्षण कर उनकी ब्लड व पानी की जांच कराने के लिए स्लाइड फतेहपुर भेजी है। जिसकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। यहां शनिवार को बढ़े नए मरीजों में राजेश्वरी, शिवकरन, दिव्या, अमन, पवन कुमारी, पवनेश, ब्रजलाल, शुभम, ऊषा, प्रदीप की जांच कर उनको दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन



डाक्टर ने बताया कि पचास प्रतिशत से अधिक मरीजों को आराम मिल चुका है। बताया कि पहले दिन 131 दूसरे दिन 86, तीसरे दिन 70 और चौथे दिन मरीजों की संख्या घट कर 21 बची है। जब कि गंाव के सुभाष चंद्र, ओम प्रकाश, विनीत, राजेश आदि ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी दवाइयों से फायदा न मिलने के कारण उनको अपने मरीजों का इलाज कराने के लिए बिंदकी, जहानाबाद, फतेहपुर, कानपुर, घाटमपुर जाना पड़ा। वहां से आराम मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच में निकला डेंगू बुखार- जाफरगंज (बिंदकी)। कसियापुर में फैली बीमारी से पीड़ित गुरु प्रसाद की पत्नी शकुंतला को गांव में आई टीम की दवाइयों से फायदा न मिलने पर उसके परिजनों ने कानपुर में भर्ती कराया। जहां कराई गई जांच में उसे डेंगू बुखार होने की पुष्टि डाक्टरों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed