फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No fear of orders, no worries about security

Fatehpur News: आदेश का नहीं कोई डर, सुरक्षा की नहीं फिक्र

Mon, 27 Jan 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
No fear of orders, no worries about security
आईटीआई रोड स्थित पेट्रोल में बिना हेलमेट पेट्रोल डलवाता बाइक सवार। - फोटो : आईटीआई रोड स्थित पेट्रोल में बिना हेलमेट पेट्रोल डलवाता बाइक सवार।
फतेहपुर। शहर में ‘नो हेलमेट नो फ्यूल’ आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर के अंदर ही चार पेट्रोल पंप वर्मा चौराहा, आईटीआई रोड, ज्वालागंज, आवास विकास पर बिना हेलमेट बाइक सवार पेट्रोल डलवाते नजर आए। यह आदेश सड़कों पर बाइक सवारों की सुरक्षा के लिए लागू किया गया था, लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव के आदेश के बाद डीएम रवींद्र सिंह ने जिले में 26 जनवरी से ‘नो हेलमेट नो फ्यूल’ देने का आदेश जारी किया था। इस आदेश का मकसद यह था कि बाइक सवार हेलमेट पहनें और सड़कों पर सुरक्षित तरीके से चलें, लेकिन अब तक इसका कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। इस मामले में पेट्रोल पंप आए बाइक सवारों ने बताया कि वे इस आदेश का पालन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें इस आदेश के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। सोमवार को शहर के चार पेट्रोल पंप की पड़ताल की गई। इसमें आईटीआई रोड स्थित पेट्रोल पंप में एक ही हेलमेट को अलग-अलग पहनाकर 10 बाइक सवारों को पेट्रोल डलवाते मिले और ज्वालागंज, आवास विकास, वर्मा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप में अधिकतर बाइक सवारों ने पेट्रोल भरवाने पर हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

सीन-1-
सोमवार सुबह 11.30 बजे आईटीआई रोड स्थित पेट्रोल पंप में चार से पांच बाइक सवार बिना हेलमेट पेट्रोल डलवाते नजर आए। पेट्रोल पंप मालिक ने भी मीडिया व शासन के लोगों से बचने के लिए एक हेलमेट भी रखा। बिना हेलमेट आने वाले ग्राहकों को हेलमेट पहनाकर पेट्रोल दिया। इसके बाद हेलमेट ले लिया। इससे पेट्रोल पंप संचालक शासन की मंशा पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन-2-
वर्मा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप में दोपहर 12 बजे 15 बाइक सवार ईंधन डलवाते मिले। इनमें आठ बाइक सवार बिना हेलमेट के फ्यूल भरवा रहे थे। बाइक सवार अमित सिंह ने बताया कि बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। अगर नियम बनाया जाएगा तो बिल्कुल पहनेंगे।
सीन-3-
आवास विकस पेट्रोल पंप में बाइक सवारों की भीड़ रही। पंप में दोपहर दो बजे पांच बाइक सवार अलग-अलग मशीनों के पास बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवाते मिले। पेट्रोल पंप मैनेजर से नियम के विषय में पूछने पर कोई जानकारी नहीं है बताया गया।


पेट्रोल पंपो में लगातार चेकिंग जारी है। बाइक सवारों को बिना हेलमेट पेट्रोल देने वाले पंप को हिदायत भी दी जा रही है। लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर खुद सेे भी जागरूक होना पड़ेगा। -सुनील पुष्कर, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed