{"_id":"580bb1d34f1c1b1030705896","slug":"no-electricity-department-warned-after-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों के बाद भी नहीं चेता बिजली विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों के बाद भी नहीं चेता बिजली विभाग
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बकंधा में जर्जर तार से होती सप्लाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तार टूटकर गिरने से हुई दो घटनाओं के बाद भी बिजली विभाग की आंखें नहीं खुली हैं। अफसर शायद इससे भी बड़े किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
बकंधा गांव में बांस के सहारे जर्जर तारों से आपूर्ति की जा रही है। आए दिन चिंगारी के साथ तार टूटकर गिर जाते हैं, जिससे लोगों में दहशत रहती है।
शुक्रवार को मस्जिद जा रहे शरीफ के बेटे इमरान के पैर में तार छू गया जिससे वह करंट लगने से बेहोश होकर गिर पड़ा था। इसी तरह नौ अक्तूबर को गांव में एलटी लाइन का तार टूटकर गिरा था, जिसमें पीडब्ल्यूडी कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार उपकेंद्र में शिकायत कर चुके हैं।
इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी है। वहीं अधिशासी अभियंता वीके चौधरी ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी ली जाएगी। इसके बाद उप खंड अधिकारी को तत्काल जर्जर तार दुरुस्त कराने के निर्देश दिए जाएंगे।