फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No arrangements for corona investigation of passengers coming from Delhi

दिल्ली से आ रहे यात्रियों की कोरोना जांच के इंतजाम नहीं

Wed, 18 Nov 2020 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
No arrangements for corona investigation of passengers coming from Delhi
रामकुमार - बस में कोरोना जांच की खबर पर प्रतिक्रिया - फोटो : FATEHPUR
दिल्ली में कोरोना फिर गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। वहां से रोजाना करीब सात सौ यात्री यहां आ रहे हैं लेकिन इन जांच के इंतजाम बस अड्डे में कहीं नजर नहीं आते।
विज्ञापन

बचाव के नाम पर रोडवेज प्रशासन बसों को सैनिटाइज कराने की बात कह रहा है। थर्मल स्कैनिंग भी बंद कर दी गई है। जबकि बसों में नजदीक बैठकर यहां तक आने वाले यह यात्री यहां भी कोरोना के वाहक बन सकते हैं।
विज्ञापन

अफसरों की लापरवाही के कारण यात्री कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच यात्रा करने को मजबूर हैं। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर वहां की सरकार ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है, लेकिन जिले में कोरोना को लेकर कोई सक्रियता नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर डिपो के अलावा कैंट, मिर्जापुर, लीडर रोड डिपो की बसें ज्वालागंज बस अड्डा से होकर ही दिल्ली रूट पर चलती हैं।
इन डिपो की पांच से छह बसें रोज दिल्ली से आती हैं और ज्वालागंज बस अड्डा में स्टापेज होता है। वहीं फतेहपुर डिपो की दो-तीन बसें रोज दिल्ली से आती हैं। बस अड्डा में न तो चालक, परिचालकों की कोरोना जांच होती है और न ही यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था है।

दिल्ली से पूरे प्रदेश के जिलों में रोडवेज बसें रोज आती हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए डिपो की बसों को सैनिटाइज कराया जाता है। बस अड्डे में यात्रियों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया जाता है। कोरोना संक्रमण की जांच कराने के अभी प्रबंध बस अड्डे पर नहीं है। आला अधिकारियों से इस पर बात की जाएगी।
-एमएल केशरवानी, एआरएम फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed