फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nivedita several flat owner , Kiran debt

निवेदिता कई फ्लैट की मालकिन, किरन पर कर्ज

Sat, 02 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 02 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nivedita several flat owner , Kiran debt

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो महिला दावेदार

विज्ञापन
मैदान में हैं। सबसे अच्छी हैसियत भाजपा उम्मीदवार निवेदिता सिंह की है। लखनऊ व कानपुर में इनके कई फ्लैट हैं। पति अभय प्रताप सिंह के कई शैक्षिक संस्थान हैं। जेवरात पहनने में भी निवेदिता, किरन से आगे हैं। किरन के ऊपर 50 लाख का कर्ज है जबकि निवेदिता पर एक भी रुपये का कर्ज नहीं है।

शुक्रवार को दाखिल हुए नामांकन पत्रों में प्रस्तुत किए गए हलफनामा से प्रत्याशियों की माली हालत का खुलासा हुआ है। हलफनामा में भाजपा समर्थित निवेदिता सिंह निवासी संवत के नाम एक फ्लैट लखनऊ व दो फ्लैट कानपुर में हैं।

भाजपा की निवेदिता इनोवा की सफारी करती है। मौजूदा समय में करोड़ों की मालकिन भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पास 10 लाख रुपये की लागत के गहने हैं।

इसके अलावा पति अभय प्रताप सिंह पप्पू के नाम 50 बीघा जमीन व एक कोल्ड स्टोर का होना हलफनामा में दर्ज है। इसी प्रकार से जिघरुवा गांव की रहने वाली सपा समर्थित प्रत्याशी किरन देवी भी करोड़ों में खेल रहीं हैं।

सफारी से सफर करने वाली किरन के पास 2 लाख 40 हजार के जेवरात हैं। वहीं वह 200 वर्ग मीटर जमीन की मालकिन भी है। यह दीगर है कि उन पर 50 लाख का कर्ज है। पति एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह के नाम 30 बीघा जमीन का हवाला दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed