फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nivedita crown of the head of the sentence, District Panchayat president

निवेदिता के सिर सजा जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज

Fri, 08 Jan 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 08 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Nivedita crown of the head of the sentence, District Panchayat president

जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भाजपा ने सपा के जबड़े से जीत छीन ली। भाजपा की निवेदिता सिंह ने कयासों को धता बताते हुए सपा की किरन देवी को 10 वोटों से शिकस्त दे दी।

विज्ञापन



चुनाव में दो मत अवैध पाए गए। उधर, चुनाव की शुुचिता को लेकर प्रशासन और पुलिस की चौकसी के चलते किसी तरह का विवाद नहीं हो सका।

 
जिला पंचायत में कुल 46 सदस्य हैं। अध्यक्ष पद के लिए सपा से किरन देवी यादव व भाजपा से निवेदिता सिंह को मैदान में उतारा था। मतदान को लेकर प्रशासन ने हर बिंदु पर खुद को तैयार कर रखा था। कलेक्ट्रेट परिसर और उसके आसपास के इलाके को भोर से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन



जगह-जगह बैरीकेडिंग व रोकटोक के बाद ही किसी को अंदर जाने दिया जा रहा था। सबसे पहला वोट सुबह 11 बजे सपा प्रत्याशी किरन देवी ने दिया। इसके बाद सवा 11 बजे भाजपा प्रत्याशी निवेदिता सिंह 17 लोगों के साथ सामूहिक रूप से वोट देने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह जत्था खागा विधायक कृष्णा पासवान के आवास से एक साथ निकला, जबकि सपा को समर्थन करने वाले व सपाई सदस्य जत्थे की बजाय अलग-अलग वोट देने पहुंचे।


 
जिले के अहम चुनाव के लिए मतदाता डीडीसी मेंबरों के एक के बाद एक  के आने के जारी क्रम के कारण दोपहर 11 बजे से शुरू मतदान प्रक्रिया दोपहर दो बजे से पहले खत्म हो गई। दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई।



इसका परिणाम घंटे बाद सामने आया। इसमें निवेदिता सिंह के पक्ष में 27 सदस्यों ने वोट किया। सपा प्रत्याशी किरन देवी को 17 मतों से संतोष करना पड़ा, जबकि दो मत अवैध पाए गए। जिले के पर्यवेक्षक केके चौधरी ने परिणाम की घोषणा कर निवेदिता को विजयी घोषित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed