फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nine out of 76 participants got jobs in the employment fair

रोजगार मेले में 76 में से नौ प्रतिभागियों को मिली नौकरी

Tue, 29 Mar 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Nine out of 76 participants got jobs in the employment fair
फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में लगे रोजगार मेले में 76 युवाओं ने प्रतिभाग किया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के बाद आईटीआई उत्तीर्ण करने वाले इन युवाओं ने तीन कंपनियों में नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया।
विज्ञापन

आईटीआई में सोमवार को लगे रोजगार मेले में मेले में बीडीएम सनोवा हासपिलिट चंड़ीगढ़, स्काई प्लेसमेंट सर्विस औरंगाबाद, लक्ष्मी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

लक्ष्मी कंपनी ने नौ युवाओं को 11000 मासिक नौकरी के लिए चयन किया। अन्य दोनों कंपनियों के चयन का परिणाम मंगलवार को घोषित होगा। चयनित युवाओं को तय वेतन के साथ ओवरटाइम अतिरिक्त मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में चयनित सभी युवाओं को कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सप्ताह भर के भीतर कंपनी मुख्यालय ज्वाइन करने के लिए बुलाया है। नौकरी के लिए चयनित युवाओं के चेहरे में मुस्कान दिखाई दे रही थी।
आईटीआई के प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि जल्द ही फिर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
सरकंडी निवासी रोहित कुमार को 11000 रुपये महीने की फिटर की नौकरी मिली है। रोहित ने बताया कि कंपनी की नौकरी में तय समय में वेतन मिलेगा। जिससे घर का खर्च चलाने में मदद मिलेगी।
शहर के आंबेडकर नगर निवासी शरद कुमार का चयन लक्ष्मी की कंपनी में वेल्डर पद पर हुआ है। वे काफी प्रसन्न भी हैं। बताया कि कंपनी में काम करने का अनुभव मिलेगा। भविष्य में अपना रोजगार भी कर सकेंगे।
सरौली निवासी रत्नेश सिंह को 11000 रुपये मासिक की प्लंबर की नौकरी मिली है। कहना है कि आईटीआई उत्तीर्ण करने के बाद किसी भी संस्थान में काम करना जरूरी होता है। ऐसा करने से अनुभव होगा।

हिम्मतखेड़ा निवासी नितिन कुमार फिटर की नौकरी पाने से खुश हैं। कहते हैं कि बेरोजगारी के समय छोटी मोटी नौकरी मिलना भी कठिन हो रहा है। ऐसे में बिना कहीं गए रोजगार मेले के माध्यम से नौकरी मिल गई है।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed