{"_id":"69935a5771d0ff7bb20c399c","slug":"nine-new-scorpios-of-up-112-will-run-in-eight-police-station-areas-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149467-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आठ थाना क्षेत्रों में दौड़ेगी यूपी 112 की नई नौ स्काॅर्पियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आठ थाना क्षेत्रों में दौड़ेगी यूपी 112 की नई नौ स्काॅर्पियो
विज्ञापन
फोटो-11-पुलिस लाइन गेट पर यूपी डायल 112 के वाहनों को हरी झंडी दिखाते एसपी अनूप सिंह। स्रोत पुलि
फतेहपुर। जिले में यूपी 112 के बेड़े में नौ नई स्काॅर्पियो को शामिल किया गया है। ताकि आपातकाल पर पुलिस सहायता जल्द से जल्द पहुंच सके। साथ ही अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके। सोमवार दोपहर एसपी अनूप कुमार सिंह ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर आठ थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
एसपी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिसिंग की प्राथमिकता यह है कि पीड़ित तक पुलिस जल्दी पहुंचे। इसी आवश्यकता को देखते हुए जिले में ये वाहन तैनात किए गए हैं। नई स्काॅर्पियो विशेष रूप से शहरी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए चिह्नित तैनाती स्थलों पर रवाना की गई हैं।
इससे आपात स्थितियों में रिस्पॉन्स टाइम कम होगा और चार पहिया वाहनों के संचालन से यूपी 112 की कार्यक्षमता बढ़ेगी। इससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर एएसपी महेंद्र पाल सिंह, सीओ लाइन गौरव शर्मा और प्रभारी डायल यूपी 112 रामकेवल पटेल मौजूद रहे। प्रभारी रामकेवल पटेल ने बताया कि कर्मचारियों को वाहनों के बेहतर रखरखाव और प्रभावी इस्तेमाल के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।
इन थानों में रहेंगी नई गाड़ियां
औंग थाने में दो, ललौली, जाफरगंज, बकेवर, मलवां, किशनपुर, असोथर, गाजीपुर में एक-एक रहेंगी। ये गाड़ियां संबंधित थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगी और सूचना पर फौरन रिस्पांस करेंगी।
अब जिलेभर में यूपी 112 के 68 वाहन
वाहन संख्या
चार पहिया 49
दो पहिया 19