फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   New ration cards will not be made due to lack of survey

Fatehpur News: सर्वे न होने से नए राशन कार्ड नहीं बनेंगे

Fri, 24 Nov 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 24 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
New ration cards will not be made due to lack of survey
फोटो- 24- जिला पूर्ति कार्यालय। संवाद
विज्ञापन

- पीएम अन्न योजना के तहत अपात्रों का होना है सर्वे , पूर्ति विभाग में डंप 1500 से अधिक आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा में पात्रों को पीएम अन्न योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अपात्र राशन कार्ड धारकों का सर्वे न होने से नए राशन कार्ड नहीं बनेंगे। वहीं, विभाग में 1500 से अधिक राशन कार्ड के आवेदन डंप हैं। राशन कार्ड का लक्ष्य पूर्ण होने के बाद विभाग ने अपात्र कार्डधारकों का सत्यापन नहीं कराया, जिससे कि नए आवेदन हो सके।
20 नवंबर को जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत हुई है। इसके तहत लोगों को को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया जा रहा है। साथ ही पात्र लोगों को सभी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री अन्न याेजना के तहत पूर्ति विभाग से बनने वाले राशन कार्ड का लक्ष्य पूर्ण हो चुका है। विभाग ने अब तक अपात्रों का सत्यापन नहीं कराया।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग में करीब तीन माह पहले राशन कार्ड का लक्ष्य पूर्ण हो गया था, लेकिन इसके बावजूद विभाग ने अब तक अपात्रों का सत्यापन नहीं कराया। इस कारण नए पात्रों को आवेदन स्वीकार नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में करीब 5.02 लाख राशन कार्ड धारकों का पूर्ति विभाग में पंजीकरण है। हर माह 20.36 लाख यूनिट राशन का वितरण होता है। हालांकि अब बहुत से राशन कार्ड धारक अपात्रों की श्रेणी में आ गए हैं, जिनका पंजीकरण निरस्त होने के बाद ही नए पात्र अन्न योजना से जुड़ सकेंगे।


----कोट----
संकल्प यात्रा के शासनादेश में पात्रों को जोड़ने का जिक्र नहीं है। हालांकि अपात्रों का सत्यापन कराने की प्रक्रिया कराई जाएगी। इसके बाद जल्द ही नए पात्रों को राशन कार्ड मिलेंगे। - अभय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed