{"_id":"6a3987d35795b64380004b1c","slug":"nephew-killed-maternal-uncle-injured-after-being-hit-by-a-vehicle-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157255-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: वाहन की टक्कर से भांजे की मौत, मामा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: वाहन की टक्कर से भांजे की मौत, मामा घायल
विज्ञापन
फाइल फोटो-33-सचिन। स्रोत: परिजन
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के जागेश्वर मंदिर चौराहे के पास रविवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। साथ ही उसका मामा घायल हो गया।
मलवां थाना क्षेत्र के उमरगहना निवासी सचिन कुमार (18) असोथर थाना क्षेत्र के अंदमऊ में मामा निरंकार के घर 19 जून को रामायण में शामिल होने आया था। वह मामा निरंकार के साथ रात में खेत से घर लौट रहा था तभी जागेश्वर मंदिर चौराहे के पास बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
सचिन के पिता सियाराम गांव में मजदूरी करते हैं। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। साथ ही आसपास लगे कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि वाहन की पहचान की जा रही है।