{"_id":"6637fb9b27bfaa9a59086e87","slug":"nephew-injured-in-accident-dies-maternal-uncle-critical-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-114875-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हादसे में घायल भांजे की मौत, मामा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हादसे में घायल भांजे की मौत, मामा गंभीर
Mon, 06 May 2024 03:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 06 May 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो 6- अजय कुमार
- 27 अप्रैल को डंपर की टक्कर से हुआ था घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बहुआ। सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया।
ललौली थाना क्षेत्र के लदिगंवा गांव निवासी सुखलाल रैदास का बेटा अजय कुमार (23) रिश्ते में मामा मोनू रैदास निवासी जबरापुरर कोतवाली बिंदकी के साथ 27 अप्रैल की रात 10 बजे बहुआ से घर जा रहा था। लदिगंवा के पास ढाबे के सामने तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दोनों घायल हो गए थे। कानपुर स्थित नर्सिंग होम में इलाज हो रहा था। हालात में सुधार न होने पर परिजन अजय कुमार को शनिवार को घर ले आए थे। रविवार भोर अजय कुमार की मौत हो गई। रिश्ते में मामा मोनू रैदास की हालत नाजुक बनी हुई है। युवक की मौत से मां श्यामदुलारी और बहन रेनू, दीपा, सीमा और छोटे भाई सचिन कुमार का हाल बेहाल हो गया है। अजय भाई बहनों में दूसरे नंबर का था और मजदूरी करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया की डंपर और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।