फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nephew dies after being crushed by dumper, uncle injured

Fatehpur News: डंपर से कुचल कर भांजे की मौत, मामा घायल

Wed, 17 Apr 2024 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 17 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Nephew dies after being crushed by dumper, uncle injured
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ सैयद बाबा मजार के पास मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, हादसे में बाइक चला रहा मृतक का मामा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के धानेमऊ निवासी सागर पासवान (30) बचपन से गाजीपुर थाने के करसवां निवासी अपने नाना दौलतराम पासवान के घर में परिवार समेत से रहता था। वह एक ठेकेदार के पास लकड़ी कटाई का काम करता था। घर से पड़ोस में रहने वाले रिश्ते में मामा रवि पासवान (26) के साथ बाइक से काम पर दसवांमील जाने को निकला। दोनों बहुआ कस्बा चौराहा पहुंचे तभी पीछे से गिट्टी लदे डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दोनों बाइक से उछलकर रोड पर गिरे।
विज्ञापन

पीछे से आए डंपर से कुचल जाने से सागर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रवि मामूली रूप से जख्मी हुआ। हादसे की सूचना पर मां कमला देवी, बहन सुमन, पूनम और भाई दुर्गेश पहुंचे। उनका हाल बेहाल रहा। मृतक भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया की मुकदमा दर्ज कर डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed