फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Neighbor raped the girl after kidnapping her

Fatehpur News: बच्ची को अगवा कर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Fri, 11 Aug 2023 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Neighbor raped the girl after kidnapping her
थरियांव। टॉफी का लालच देकर पड़ोसी ने पांच साल की बच्ची को अगवा कर लिया और घर ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन नर्सिंग होम ले गए। हालत में सुधार होने पर बेटी को लेकर मां गुरुवार को थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थरियांव क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह पांच अगस्त को बड़ी बेटी के साथ खेत पर काम करने गई थी। उसकी पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोसी टॉफी का लालच देकर बेटी को अगवा कर अपने घर ले गया। वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में शाम करीब चार बजे बच्ची रोते-बिलखते खेत पहुंची। बेटी की हालत बिगड़ती देख उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इधर, पीड़ित बच्ची का पिता पूछताछ करने आरोपी के पास पहुंचा तो आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची हालत में सुधार आने पर गुरुवार को थाने पहुंची। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। पुलिस की एक टीम आरोपी भीम की तलाश में गांव पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसपी विजयशंकर मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed