{"_id":"656cd4400ed8703397056f44","slug":"neighbor-booked-for-culpable-homicide-in-case-of-farmers-death-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-7771-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किसान की मौत का पड़ोसी पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किसान की मौत का पड़ोसी पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
जाफरगंज। किसान की कुएं में गिरने से मौत के मामले में पड़ोसी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पड़ोसी ने किसान पर हमला किया था। जान बचाने के लिए किसान भागा। इसी दौरान कुएं में गिरने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों ने शनिवार रात जाम लगाकर हंगामा भी किया था।
थानाक्षेत्र के घेरा गांव निवासी बच्ची लाल निषाद (50) पैतृक जमीन पर मकान का निर्माण करा रहा था। निर्माणस्थल को लेकर पड़ोसी कमलेश शुक्ला ने विरोध किया था। एक हफ्ते से विवाद चल रहा था। कमलेश की शिकायत पर शनिवार को पुलिस पहुंची थी। दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। बाद में दोनों पक्षों में विवाह हुआ और फिर बच्चीलाल की कुएं में गिरने से मौत हो गई थी।
पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिजनों ने कमलेश पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया था। मांझेपुर चौराहे पर जाम लगा दिया था। सीओ परशुराम त्रिपाठी, एसडीएम व कई थानों का फोर्स पहुंचा था। सीओ के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। मृतक के भाई भैयालाल की तहरीर पर पुलिस ने कमलेश के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव रविवार शाम को गांव पहुंचा। परिजनों ने अंतिम संस्कार शाम होने के कारण नहीं किया। प्रभारी थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।