{"_id":"61fad365fa05a77bd97f16f3","slug":"namankan-fatehpur-news-knp678534228","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 ने कराया नामांकन, आज आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 ने कराया नामांकन, आज आखिरी दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बुधवार को सभी छह विधानसभा क्षेत्रों से 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि सात लोगों ने पर्चे भी लिए। गुरुवार को नामांकन का आखिरी दिन है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया शुरू होगी।
बुधवार को खागा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी अजय चौधरी और विकासशील इंसान पार्टी से नीलम सोनी ने नामांकन कराया। रामबरन गौतम ने पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से, अजय कुमार ने बहुजन मुक्त पार्टी और चंद्रशेखर ने निर्दलीय नामांकन कराया।
अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता पटेल और राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी से विनोद कुमार ने नामांकन भरा। इसी क्षेत्र से नरेंद्र कुमार यादव ने लोकजनशक्ति पार्टी (राम विलास) से पर्चा भरा। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से आर्जक अधिकार दल के प्रत्याशी रामगोपाल उत्तम, विकास इंसाफ पार्टी के प्रत्याशी संतोष साहनी, सभी जन पार्टी से रामसरन साहू, कांग्रेस प्रत्याशी कमला देवी, आजाद समाज पार्टी से रामखेलावन, जन अधिकारी पार्टी से अनूप सचान और आम आदमी पार्टी से डॉ. विनीत कुमार ने नामांकन पत्र भरा। इस क्षेत्र से वीरेंद्र मणि त्रिपाठी ने भाजपा से और राजकिशोर ने अर्जन समाज पार्टी से पर्चा लिया।
विज्ञापन
बिंदकी विधानसभा क्षेत्र से लक्ष्मी सागर ने जनाधिकारी पार्टी से, राज्यमंत्री जयकुमार जैकी ने अपना दल एस से, प्रिया देवी ने निर्दलीय और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से गंगा बिशुन ने नामांकन कराया। यहां से मोइन खान ने सपा की ओर से पर्चा लिया। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक विक्रम सिंह ने, जनाधिकारी पार्टी से भोला सिंह, कांग्रेस से मोहसिन अहमद और फूल सिंह लोधी ने बहुजन मुक्त पार्टी से नामांकन किया। हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र से मो. हारिश ने निर्दलीय और अब्दुल राजिद ने आम आदमी पार्टी से नामांकन कराया। यहां से मोहित यादव ने निर्दल नामांकन पत्र लिया।
फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह नामांकन के लिए बड़ी संख्या में समर्थकों को लेकर कलक्ट्रेट के लिए आगे बढ़े लेकिन उनके सर्मथकों की भीड़ को पुलिस ने विद्यार्थी चौराहे के आगे नहीं जाने दिया। इस दौरान भीड़ ने कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया पुलिस ने सिर्फ प्रत्याशी विक्रम सिंह और उनके प्रस्तावकों को ही अंदर जाने दिया।
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह लगातार दो बार से विधायक हैं। इस बार फिर वे मैदान में उतरे हैं। इस बार के उनके शपथ पत्र के मुताबिक उनकी संपत्ति में खासा इजाफा हुआ है। 2017 में उनके पास 2.53 लाख की नकदी थी, जो कि इस बार 4.60 लाख दर्शाई गई है। इसी क्रम में 1.15 करोड़ की चल संपत्ति बढ़कर 4.76 करोड़ हो गई है। अचल संपत्ति भी 1.80 करोड़ से बढ़कर 4.50 करोड़ हो गई है। उनका कर्ज कम हुआ है। 2017 में 2.38 करोड़ कर्ज था, जो कि अब घटकर 55 लाख बचा है। उनके ऊपर सरकारी कामकाज में बाधा के दो मुकदमें भी चल रहे हैं। उनके पास बीएससी की डिग्री है।
बिंदकी विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा राज्यमंत्री जयकुुमार जैैकी ने भाजपा के सहयोगी संगठन अपना दल एस से नामांकन कराया है। 2017 में इनके पास 5.98 लाख नकद, 3.42 करोड़ की चल और 2.10 करोड़ की अचल संपत्ति थी। इनके ऊपर 2.38 करोड़ का कर्ज भी था। अब 2022 के चुनाव में इनके पास 3.71 लाख नकद, 2.76 करोड़ की चल और 4.19 करोड़ की अचल संपत्ति हो गई है। उनके ऊपर 2.35 करोड़ रुपयों का कर्ज अभी भी है। जैकी ने एलएलबी किया हुआ है।
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मोहसिन ने नामांकन कराया है। वह पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास 30 हजार रुपए नकद और 2.50 लाख की कुल संपत्ति है। वह जूनियर हाईस्कूल तक पढ़े हुए हैं।
बिंदकी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कमला प्रजापति ने नामांकन कराया। उनके पास 2 लाख की नकदी, 28.50 लाख की चल और 1.21 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पास 13 लाख का कर्ज भी है। वह परास्नातक पढ़ी हुई हैं।
अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता पटेल ने अपना नामांकन कराया। उनके ऊपर 12.26 लाख का कर्ज है। वहीं 2 लाख नकद, 75 लाख की अचल और 9.50 लाख की चल संपत्ति है। वह 10वीं तक पढ़ी हुई हैं।