फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nagar Panchayat's reservation changed, municipality's as it is

Fatehpur News: नगर पंचायत के आरक्षण बदले, पालिका के जस के तस

Fri, 31 Mar 2023 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat's reservation changed, municipality's as it is
फतेहपुर। जिले की दो नगर पालिका के साथ ही आठ नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सीटों की घोषणा कर दी गई है। नगर पालिका सीटों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, जबकि नगर पंचायत की कुछ सीटों का आरक्षण बदला है।
विज्ञापन

गुरुवार को शासन की ओर से सीटों का एलान कर दिया गया। इसके साथ ही चुनावी बिगुल भी बज गया है। राज्य सरकार ने आरक्षण लागू करते हुए नए तरीके से सीटों की घोषणा की। फतेहपुर और बिंदकी नगर पालिका पूर्व की तरह अनारक्षित और पिछड़ा वर्ग महिला सीट है। वहीं नगर पंचायत कारीकान धाता में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह भी अनुसूचित जाति महिला आरक्षित सीट है। किशनपुर नगर पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है। यह सीट आरक्षण से पहले अनुसूचित जाति महिला हुई थी।
विज्ञापन

इसी तरह खखरेरू व असोथर की नगर पंचायत अनारक्षित घोषित की गई है। खागा नगर पंचायत महिला सीट के रूप में आरक्षित की गई है। हथगाम नगर पंचायत पिछड़ा वर्ग और बहुआ नगर पंचायत पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है। वहीं कोड़ा जहानाबाद पहली की तरह अनारक्षित घोषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार बनी पंचायत
धाता, खखरेरू और असोथर तीन स्थानों पर पहली बार नगर पंचायत के चुनाव होंगे। ये तीनों सीटों को पहली बार नगर पंचायत का दर्जा मिला है। नगरीय निकाय चुनाव के बिगुल बजने से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed