फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   My cousin drowned while bathing in Yamuna, one missing

यमुना नहाते समय डूबे मौसेरे भाई, एक लापता

Mon, 04 Apr 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
My cousin drowned while bathing in Yamuna, one missing
किशनपुर(फतेहपुर)। एकडला यमुना घाट पर रविवार सुबह नहाने पहुंचे दो मौसेरे भाई नदी में डूबने लगे। एक तो किसी तरह से हाथ-पैर चलाकर बाहर आ गया, लेकिन दूसरा नदी में डूब गया। नदी से बाहर निकले लड़के के शोर मचाने पर आसपास के लोग घाट पर पहुंच गए और डूबे लड़के की खोजबीन शुरू की। मल्लाह भी नदी में जाल डालकर डूबे लड़के की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

किशनपुर थानाक्षेत्र के एकडला गांव निवासी गंगा प्रसाद का बेटा सुमित यादव (17) चार भाइयों में सबसे छोटा है। वह सर्वोदय इंटर कालेज किशनपुर में इंटर का छात्र है।
विज्ञापन

उसके घर फतेहपुर के ज्वालागंज में रहने वाला मौसेरा भाई रौनक (16) आया था। सुमित रविवार सुबह 10 बजे रौनक के साथ यमुना नदी में नहाने गांव के घाट पर गया। रौनक के अनुसार नहाते समय वह गहरे पानी में डूबने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे बचाने में सुमित डूबने लगा। वह किसी तरह हाथ-पैर मारकर बाहर आ गया, लेकिन सुमित डूब गया। उसने मदद के लिए घाट पर शोर मचाया तो वहां आसपास मौजूद लोग पहुंच गए। परिवार के लोग भी वहां पर आ गए।
सूचना पर थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह वहां पहुंचे और मल्लाहों से जाल डलवाकर सुमित की तलाश शुरू कराई। ग्रामीणों ने सुमित की नदी में खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

सुमित की सोमवार को यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा भी है। पुलिस ने असहट गांव से गोताखोरों को बुलाया है। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर, मल्लाह और ग्रामीण सुमित की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed