{"_id":"57e2dc6e4f1c1bb770a8244d","slug":"murdered-woman-blew","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर महिला को फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर महिला को फूंका
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव थानाक्षेत्र में हाईवे किनारे बुधवार को एक महिला अध जला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास ही एक बड़ी बोरी पड़ी मिली है। माना जा रहा है कि हत्या के बाद शव बोरी में लाकर यहां फेंक दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की भीड़ ज़ुट गई। पुलिस शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। घटनास्थल पर बाइक के टायर के निशान मिले हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि लाश लाने में बाइक का उपयोग हुआ होगा।
हंसवा चौकी के पास हाईवे से सौ मीटर दूर पूर्व विधायक के भट्ठे को जाने वाली लिंक रोड पर यह शव बरामद हुआ। दनियालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मृतका की उम्र करीब 30 साल प्रतीत हो रही है। उसकी दाहिनी जांघ पर घाव के निशान है। एक घाव आरपार है। आशंका है कि ये घाव धारदार हथियार से किए गए। हालांकि पुलिस को खोजबीन के बाद भी कोई भी हथियार मौके पर नहीं मिला। शरीर पर कई चोटाें के निशान मिले हैं। महिला लाल रंग की साड़ी, चूड़ियां, पैरों में बिछिया पहने थी। इससे उसके विवाहित होने की बात साफ हो गई। शरीर का एक तिहाई हिस्सा जला है। किसी तरह की बदबू न आने से पेट्रोल डालकर जलाने की संभावना जताई गई है।
एसओ एके सिंह ने बताया कि घटना कहीं दूसरी जगह कर शव यहां फेंकना मालूम पड़ रहा है। शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। जिसके बाद ही हत्या के सही कारणों का पता लग सकेगा।