फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Murder case filed against car driver in death of three bike riders

Fatehpur News: बाइक सवार तीन की मौत में कार चालक पर हत्या की प्राथमिकी

Tue, 14 Apr 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Murder case filed against car driver in death of three bike riders
फोटो-33-घायल सतेंद्र। संवाद
जोनिहा। पुलिस चौकी से नाबालिग साली को लेकर भागने के मामले में आरोपी कार सवार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार की टक्कर से बाइक सवार तीन रिश्तेदारों की मौत हो गई थी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कानपुर यशोदा नगर सैनिक चौराहा निवासी रामप्रसाद सोनी की 16 वर्षीय पुत्री, मां सुनीता की मौत के बाद बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बा निवासी गीता सोनी के यहां रह रही थी। नौ अप्रैल को रिश्ते में बहनोई फरीदपुर निवासी दीपक सोनी उसे घुमाने के बहाने ले गया था। इसके बाद वह उसके साथ रह रही थी।
विज्ञापन

इस पर पुत्री के पिता और मौसी गीता ने आपत्ति जताई। मामला जोनिहा चौकी पहुंचा। यहां पुलिस ने किशोरी की कस्टडी का फैसला कोर्ट से कराने की बात कही। इसके बाद विवाद बढ़ा और दीपक काजल को कार से लेकर जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे रोकने के लिए गीता के पुत्र सत्यवान सोनी उर्फ सत्यम (26) ने रिश्तेदार जाफरगंज थाना क्षेत्र के बड़ी देवरी निवासी मनोज कुमार (18) और दोस्त जोनिहा निवासी अन्नू सोनकर (38) के साथ पीछा किया। इस दौरान दीपक ने कार से बाइक सवारों को टक्कर मार दी और तीनों की मौत हो गई।
हादसे के बाद मनोज के पिता अवध बिहारी की तहरीर पर दीपक सोनी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि बिंदकी दिलावलपुर मोड़ पर दीपक ने जान से मारने की नीयत से बाइक सवारों को टक्कर मारी। घटना के समय कार में दीपक का भाई आशीष, दीपू सोनी और सुशीला सोनी पत्नी राकेश सोनी भी मौजूद थे।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पुलिस चौकी में नाबालिग की कस्टडी का मामला आया था और सभी को कोर्ट से कस्टडी लेने की सलाह दी गई थी। घटना के समय कार में किशोरी मौजूद नहीं थी। बाद में बाइक सवारों द्वारा कार का पीछा कर पथराव भी किया गया इसी दौरान हादसा हुआ। किशोरी से किसी के भी गलत संबंध की बात सामने नहीं आई है।

फोटो-33-घायल सतेंद्र। संवाद

फोटो-33-घायल सतेंद्र। संवाद

फोटो-33-घायल सतेंद्र। संवाद

फोटो-33-घायल सतेंद्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed