{"_id":"ed2d0bfda88b5b0275edc4414dc22630","slug":"municipalities-take-cc-cameras-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में लगेंगे सीसी कैमरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में लगेंगे सीसी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 03 Jul 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका में जल्द सीसी कैमरों की निगहबानी होगी। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि काम के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो काम नहीं करेगा उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि गंदगी मिलने पर ठेकेदारों का भुगतान रोका जाएगा।
विज्ञापन
गुरुवार को ईओ ने बैठक करते हुए जेई निर्माण राजेंद्र वर्मा को फटकार लगाई और शहर में हो रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जेई से कराए जा रहे कार्यों की सूची तलब की। कहा कि मानक के अनुसार ही निर्माण कराएं। इसके बाद उन्होंने जेई जलकल गौरी शंकर पटेल से पिछले दिनों अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा और वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने जेई से शहर में संचालित नलकूप और ओवर हेड टैंकों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ईओ ने सफाई निरीक्षक आबिद अली को निर्देश दिए कि मानसून के दस्तक देने के बाद भी नाला सफाई का काम पूरा नहीं हो सका है। अभी भी कई नाले गंदे हैं। इस पर सफाई निरीक्षक ने नाला सफाई के दौरान अतिक्रमण की समस्या बताई। ईओ ने अतिक्रमण प्रभारी दिलशाद को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। कहा कि यदि नाले में गंदगी मिली तो ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जाएगा। शासन की मंशानुरूप सफाई पर विशेष नजर रखें। बैठक में ग्राम समाज लिपिक राजू को निर्देश दिए कि पालिका की संपत्ति का विवरण दें और कहां कहां कब्जे हैं इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन