फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Motor starter out of order for 15 days, drinking water crisis in Kaunder

Fatehpur News: 15 दिन से खराब पड़ा मोटर स्टार्टर, कौंडर में पेयजल संकट

Thu, 09 Oct 2025 05:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
Motor starter out of order for 15 days, drinking water crisis in Kaunder
फोटो-04-निजी सबमर्सिबल से पानी भरती महिलाएं। संवाद
असोथर। कौंडर गांव की पानी की टंकी से 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद है। इससे गांव में गंभीर जल संकट पैदा हो गया है। लगभग 3500 की आबादी वाले इस क्षेत्र के ग्रामीण पानी के लिए पूरी तरह टंकी पर निर्भर हैं, लेकिन मोटर का स्टार्टर खराब होने के कारण पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण मजबूरन हैंडपंप और निजी समबर्सिबलों से पानी जुटा रहे हैं। गांव की महिलाएं और बच्चे दूर-दराज से बाल्टियां लेकर पानी लाने को मजबूर हैं।
प्रधान प्रतिनिधि पीके गुप्ता ने बताया कि स्टार्टर खराब होने के बाद कौशांबी तक के मैकेनिक को बुलाकर लाया गया, लेकिन खराबी समझ नहीं आ रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्टार्टर बन नहीं सकता है तो उसे बदला तो जा सकता है। इसके लिए भी जिम्मेदार तैयार नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) राहुल मिश्रा ने कहा कि जल निगम को पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन अभी मोटर कब ठीक होगी इसकी कोई निश्चित जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed