फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Motocyclist died after hitting a truck

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 05 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Motocyclist died after hitting a truck
जगदीश वर्मा की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बकेवर। थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर मोड़ पर ट्रक की टक्कर से रविवार को बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। वहीं ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे का कारण हाईवे किनारे खड़ी झाड़ियों को माना जा रहा है। इन झाड़ियों की वजह से ही बाइक सवार को ट्रक नहीं दिखा और हादसा हो गया।
विज्ञापन

हिम्मतपुर निवासी जगदीश वर्मा (65) रविवार को साढ़े 11 बजे बकेवर बाजार सब्जी खरीदने बाइक से जा रहे थे। हिम्मतपुर मोड़ हाईवे पर पहुंचे। इस दौरान जहानाबाद की ओर से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे में जगदीश की मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने माना कि मोड़ पर हाईवे किनारे खड़ी झाड़ियों के चलते बाइक सवार को ट्रक नहीं दिखा होगा। इस कारण हादसा हुआ है। पति की मौत से पत्नी राम किशोरी बदहवास हो गई। उनका एक पुत्र रवि और तीन पुत्रियां सविता, संध्या, ललिता हैं। बकेवर हाईवे पर अक्सर झाड़ियों की वजह से हादसे होते हैं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र रवि कुमार की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। ट्रक के चालक और खलासी मौके से भाग निकले हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed