फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother and son were killed with a hammer not by drowning in the Ganges

Fatehpur News: गंगा में डूबने से नहीं हथौड़े से की गई मां बेटे की हत्या

Tue, 15 Aug 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 15 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mother and son were killed with a hammer not by drowning in the Ganges
खागा। हत्या को गंगा में डूबने से मौत में बदलने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदों में तैनात नर्स सुमन रानी (57) व उनके पुत्र प्रखर गुप्ता (18) की अपहरण के बाद हत्या की गई थी। कर्ज में लिए छह लाख रुपये और संपत्ति हड़पने के इरादे से एक युवक ने अपने जीजा संग तीन के साथ नौबस्ता पर हथौड़े से मार डाला था। उसके बाद गंगा पुल से नदी में फेंक दिया था। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रखर के शव की पुलिस खोजबीन में जुटी है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पुल पर लगे खून की छींटों का नमूना लिया है। पुलिस हत्या में गुमशुदगी तरमीम करने की तैयारी की हैं।
पुलिस ने नर्स के मोबाइल की जांच में अंतिम कॉल चेक की। फोन नंबर हरदों के रहने वाले युवक का निकला। वह झाड़फूंक का काम करता है। पुलिस ने युवक से पूछताछ की। पता चला कि युवक नौ अगस्त की रात सुमन व उसके पुत्र प्रखर को बाइक से बैठाकर ले गया था। पूछताछ में युवक ने हत्या की वारदात कबूली। घटना को अंजाम देने में बहनोई समेत तीन व्यक्ति शामिल थे। पुलिस ने युवक के बहनोई को भी हिरासत में लिया। दोनों को हथौड़े से गंगा पुल पर हमला कर मार डाला था। इसके बाद पुल से फेंक कर भाग निकले थे। झाड़फूंक करने वाला युवक सुमन रानी के घर आता-जाता था । वह सुमन रानी के नवनिर्मित मकान में रहता था और देखरेख करता था। सुमन रानी का विश्वास पात्र बनकर करीब सात लाख रुपए भी ले रखे थे। सुमन रुपये लौटाने का दबाव बनाने लगी थी। उसने एक लाख रुपए वापस भी किए थे। उसके बाद आरोपी ने छह लाख रुपए और नए मकान पर कब्जे की योजना बनाई। दोनों की मौत के बाद नर्स की इकलौती बेटी बचती। मां पिछले 9-10 साल से हरदों में तैनात थी। सरकारी आवास में पुत्र के साथ रहती थी। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि हथौड़े से हत्या की गई है। आरोपी संपत्ति हड़पना चाहते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुमन का शव सड़ जाने के कारण चोट स्पष्ट नहीं हो सकी है। चेहरे व गले पर कुछ चोट मिली हैं। मौत का स्पष्ट कारण नहीं हो सका है। डाक्टर ने बिसरा सुरक्षित किया है। फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने एकत्र किए हैं। स्वाॅट टीम प्रथम समेत अन्य टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन


इनसेट-
तंत्रमंत्र का झांसा देकर गंगा किनारे ले गया था
खागा। झाड़फूंक और हरदों में तांत्रिक के रूप में चर्चित युवक ने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए काफी पहले से ही योजना बनाई थी। उसने सुमन को अमौली में जमीन विवाद को लेकर यह समझाया कि तंत्रमंत्र से मामला सुलझ सकता है। इसका झांसा देकर नौ अगस्त की रात सुमन व उनके पुत्र को सीएचसी से बुलाकर ले गया था। इस बात को लेकर चर्चा भी थी कि रात नौ बजे कोई गंगा स्नान करने के लिए क्यों जाएगा, इसके पीछे जरूर कोई साजिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
प्रखर की तलाश में टीम रवाना
खागा। सुमन रानी के शव मिलने के बाद से पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रखर को खोजने की है। इसके लिए पुलिस टीमों ने सोमवार को नौबस्ता गंगा घाट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जाकर गंगा किनारे के थानों में सम्पर्क कर जानकारी हासिल की और खोजबीन में लगी है। फिलहाल प्रखर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed