फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Monitoring cell monitoring system

सफाई व्यवस्था की निगरानी करेगा मॉनीटरिंग सेल

Thu, 18 May 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 18 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Monitoring cell monitoring system
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका परिषद ने शहर की सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए मॉनीटरिंग सेल का गठन किया है। स्वच्छ भारत मिशन अरबन के प्लानर नितीश कुमार को सेल का नोडल अधिकारी बनाया गया है। मॉनीटरिंग सेल में नगर पालिका के लेखाकार राजेश श्रीवास्तव, जेई सिविल राजेंद्र वर्मा, सफाई निरीक्षक आबिद अली व राजीव कुमार तथा कर अधीक्षक हर्षित मिश्रा को सदस्य बनाया गया है। टीम प्रतिदिन वार्डों का निरीक्षण करेगी और वहां की सफाई की स्थिति पर ईओ को रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन


सेल की रिपोर्ट पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जो कुछ किया जा सकता है, नगर पालिका करेगी। ईओ नगर पालिका रश्मि भारती ने बताया कि सेल गठन करने के बाद तत्काल प्रभाव से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


फतेहपुर। नगर पालिका के मॉनीटरिंग सेल ने पहले दिन बुधवार को सिविल लाइन वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 27 सफाई कर्मचारियों में 23 गैरहजिर थे। सेल की रिपोर्ट पर ईओ रश्मि भारती ने सफाई नायक धर्मेद्र से स्पष्टीकरण मांगा है और गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र की सफाई के लिए 21 संविदा और छह स्थाई सफाई कर्मचारी लगे हैं। निरीक्षण में सिर्फ चार कर्मचारी सफाई कर रहे थे। इनमें भी सफाई कर्मी मुन्नी देवी के स्थान पर दूसरा व्यक्ति काम कर रहा था। सेल ने निरीक्षण रिपोर्ट ईओ रश्मि भारती को दी है। ईओ ने मामले में सफाई नायक से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही गैरहाजिर कर्मचारियों का निरीक्षित तिथि का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं। बदले में काम कराने वाली महिला सफाई कर्मी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed