फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Model and toilets of Ganga villages will be verified

Fatehpur News: माॅडल और गंगा ग्रामों के शौचालयों का होगा सत्यापन

Sat, 23 Sep 2023 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Model and toilets of Ganga villages will be verified
फतेहपुर। जिले के माॅडल और गंगा ग्राम की भौतिक प्रगति और निजी शौचालयों का शत प्रतिशत सत्यापन होगा। हर 15 दिनों में जिला पंचायतीराज अधिकारी इसकी समीक्षा करेंगे। ये निर्देश डीएम श्रुति ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेस-2 में चयनित व्यक्तिगत शौचालय का शत प्रतिशत सत्यापन कराया जाए। अन्य का निर्माण पूरा करा लिया जाए। व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए दी गई धनराशि प्रथम किस्त व द्वितीय किस्त कि रिपोर्ट तैयार की जाए। व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण की निगरानी पूरी संवेदनशीलता के साथ कंरे।
विज्ञापन

वर्ष 2022-23 में चयनित 61 माॅडल गांव एवं गंगा ग्रामों में एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, यू टाइप नाली निर्माण, ई-रिक्शा, सामुदायिक खाद गड्ढा, सामुदायिक कचरा पात्र, हैंडपंप, सोक पिट, भूमिगत नाली निर्माण, सामुदायिक प्लास्टिक बैंक, अन्य कार्य पूरा करने का निर्देश खंड विकास अधिकारियों को दिए। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि 15 दिन में किए गए कार्य की समीक्षा करे और रिपोर्ट से अवगत कराए। वर्ष 2023-24 में चयनित 434 ग्राम पंचायतों को माॅडल के रूप में बनाने के लिए समिति द्वारा अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन योजना अंतर्गत बायो गैस प्लांट से उत्पन्न होने वाली विद्युत के उपयोग की रिपोर्ट से अवगत कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए शेषमणि सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र राज सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश यादव, एसीएमओ डाॅ. इस्तियाक, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित एडीओ पंचायत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed