फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Missing chilli businessman's bike found on the highway

Fatehpur News: लापता मिर्च कारोबारी की हाईवे पर मिली बाइक

Tue, 19 Mar 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 19 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Missing chilli businessman's bike found on the highway
- पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौडगरा। औंग कस्बा निवासी मिर्च कारोबारी दिनेश कुमार प्रजापति रविवार को फतेहपुर में रिश्तेदार के घर गया था। यहां से शाम पांच बजे बाइक से घर के लिए लौटा, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा।
सोमवार सुबह परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अहिरनखेड़ा मोड़ के पास उसकी चाबी लगी बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। दिनेश का कोई सुराग नहीं लगा। पिता जियालाल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

दोपहर बाद पुलिस ने मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन जानने का प्रयास किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ बताने लगा। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि कारोबारी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि उसके बच्चे रिश्तेदार के घर में रह कर पढ़ते हैं तो वह उनसे मुलाकात करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज के कारण छह माह से बंद है व्यापार
लापता दिनेश औंग क्षेत्र में साझे में मिर्च का कारोबार करता है। उसका व्यापार नेपाल, बांग्लादेश सहित कई देश और प्रदेश तक होता था। लेकिन पिछले कुछ सालों से उस पर कर्ज होने लगा। कर्ज बहुत अधिक हो गया तो उसने छह माह पहले कारोबार बंद कर दिया। इन दिनों वह बेरोजगार होने के कारण अवसाद में बतया गया है। बताया जा रहा है कि उसके पिता भी मिर्च का कारोबार करते थे।


घर से मोबाइल और नकदी किया पार
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी विपिन कुशवाहा ने बताया की वह रात को खाना खाने के बाद पत्नी और बच्चों के साथ कमरे में सो गया। देर रात चोर छत के रास्ते से घर के अंदर घुसे और कमरे में रखा मोबाइल, पैंट में पड़े चार हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह उसकी नींद खुली तो मोबाइल और रुपये गायब मिले। पीड़ित ने बहुआ चौकी में तहरीर दी। चौकी प्रभारी सुमित तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed