फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Miscreants riding in a Scorpio stole 600 liters of diesel from two trucks.

Fatehpur News: स्काॅर्पियो सवार बदमाशों ने दो ट्रकों से 600 लीटर डीजल चोरी किया

Mon, 25 May 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Miscreants riding in a Scorpio stole 600 liters of diesel from two trucks.
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार रात स्काॅर्पियो सवार बदमाशों ने दो ट्रकों से करीब 600 लीटर डीजल चोरी कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के मछेटा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी ट्रक चालक अमित और फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के अनूपनगला निवासी ट्रक चालक अजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि दोनों ट्रक एक ही मालिक के हैं। वे कानपुर से भदोही जिले के लिए माल लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास एक पेट्रोल पंप पर रात करीब दो बजे नींद आने पर दोनों ट्रक खड़े कर चालक सो गए। सुबह उठने पर ट्रकों के टैंक का ताला टूटा मिला। बदमाश करीब 55 हजार रुपये कीमत का डीजल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में ट्रकों के पास सफेद रंग की एक स्काॅर्पियो खड़ी दिखाई दी। फुटेज में स्काॅर्पियो सवार बदमाश डीजल चोरी करते नजर आए। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपित सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed