फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Minor Khandi cut 30 acres crop

माइनर की खांदी कटी, 30 बीघा फसल बर्बाद

Sun, 24 Jan 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 24 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Minor Khandi cut 30 acres crop

मलवां विकास खंड में नई कालोनी बिंदकी के पास नहर

विज्ञापन
विभाग की लापरवाही से डीघ माइनर की खांदी कट गई। इससे दर्जनों बीघा खेतों मेें पानी भर गया है। जिससे आधा दर्जन किसानों की फसल बर्बाद हो गई। नाराज किसानों ने नहर विभाग के अफसरों पर पटरी मरम्मत के समय धन के बंदरबांट करने का आरोप लगाया है।

शुक्रवार देर रात तहसील के पीछे नई कालोनी बिंदकी के पास डीघ माइनर की पटरी में खांदी कट गई। जिससे आधा दर्जन से अधिक किसानों की लगभग 30 बीघा खेतों में पानी भर गया।

यह पानी जब भोर पहर बस्ती के अंदर घुसने लगा तब लोगों में हड़कंप मच। इसके बाद किसान नहर पटरी बांधने में जुट गए। बड़ी कोशिश के बाद खांदी बंध पाई।

किसान लालमन मौर्या, बद्री, छीटू, राजू यादव, अंजनी कुमार व अर्पित ने आरोप लगाया कि नहरों व रजबहों की पटरी मरम्मत में फर्ज अदायगी होती है। इसी वजह से साल में कई बार जगह-जगह रजबहों व नहरों की पटरियों में खांदी कट जाती है। खामियाजा किसानों को हजारों रुपये की क्षति के साथ भुगतना पड़ता है।

इन किसानों का कहना है कि पटरी मरम्मत की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाया जाए। एसडीएम जेएन सचान का कहना है कि खांदी कटने की जानकारी मिली है। छानबीन कराई जा रही है। किसानों के कुछ आरोप हैं, जिनकी जांच के लिए डीएम को पत्र लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed