फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Minister of Urban Development of the city, a public meeting was held in the Muslim Inter College

शहर के मुस्लिम इंटर कालेज में हुई नगर विकास मंत्री की जनसभा

Sun, 19 Feb 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 19 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Minister of Urban Development of the city, a public meeting was held in the Muslim Inter College
एमआईसी मैदान में जन सभा को संबोधित करते काबीना मंत्री आजम खान। - फोटो : अमर उजाला
नगर विकास एवं वक्फ बोर्ड मंत्री आजम खान ने कहा है कि मन की बात करने वाले झूठे और फरेबी हैं। ऐसे लोग अपने मन की ही बात करते हैं। देश के मन की बात नहीं सुनते। अपनी ही सुनाने वाला कभी अच्छा शख्स नहीं होता। वह शनिवार को शहर के मुसलिम इंटर कालेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि चुनाव हल्की चीज नहीं होता। इसमें कमजोर, लाचार लोगों की खुशियां जुड़ी होती हैं। अच्छे लोगों को ही चुनें। केंद्र के बादशाह ने सौ दिन में हर हिंदुस्तानी के खाते में 20-20 लाख रुपये भेजने, हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने और 24 घंटे बिजली देने की बात कही थी। ढाई साल में ऐसा कुछ नहीं हो पाया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब गरीबों के खाते में 20 लाख देने की घोषणा को मजाक बता रहे हैं। नोट संकट से होने वाली मौतों पर मां- बेटी की बद्दुआ से पीएम बच नहीं पाएंगे। गोधरा कांड पर भी बोले। कहा, बादशाह कट्टे की बात करते हैं, जो किसी बादशाह की जुबान से अच्छी नहीं लगती। आजम खान ने कहा कि उन्हें इंसानियत, मोहब्बत, ईमानदारी मुझसे सीखनी चाहिए। पाकिस्तान जाने की बात कहने वाले यह जान लें कि मोहल्ले का आवारा कुत्ता भी अपनी गली छोड़कर नहीं जाता तो मुसलमान वतन कैसे छोड़ के जाएगा।
विज्ञापन



अगर विधानसभा चुनाव फतह कर लिया, तो 2019 में दिल्ली की कुर्सी पर कब्जा होगा। अब बीएसपी की बहनजी का एक वीडियो वायरल हुआ है। कट्टर पंथी मुसलमानों को सबक सिखाने के लिए उन्होंने अपने समर्थकों से भाजपा को वोट देने के लिए कह दिया है। देख लो, समझ लो। इसके बाद राय बनाना कि वह कैसे मुस्लिम का वोट मांग रही हैं। इस मौके पर सदर प्रत्याशी चंद्र प्रकाश लोधी, अयाहशाह प्रत्याशी अयोध्या पाल, नगर अध्यक्ष नफीस उद्दीन, सपा विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र लोधी, वसीम अंसारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह, विपिन सिंह यादव, कांग्रेस नेता प्रिंस रियासत अली, स्वरूपराज सिंह जूली, सपा नेता शकील गोल्डी, वीरेंद्र यादव, चौधरी मंजर यार, गाजियाबाद अध्यक्ष शादिब हुसैन, रेशमा सिद्दीकी, रीता प्रजापति समेत दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed