{"_id":"61059dcd8ebc3e0df55fe4c1","slug":"meter-reader-was-held-fatehpur-news-knp6435781138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर रीडर समेत तीन के खिलाफ घर में घुस छेड़खानी की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर रीडर समेत तीन के खिलाफ घर में घुस छेड़खानी की एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। मीटर रीडर समेत तीन के खिलाफ घर में घुसकर मां-बेटी से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 25 जुलाई को किराना दुकानदार के खिलाफ मीटर रीडर पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
शहर के मुराइन टोला चौकी क्षेत्र के एक किराना दुकानदार के अनुसार 25 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे दुकान पर बैठा था। इस दौरान मीटर रीडर संतोष यादव निवासी आवास विकास रानी कॉलोनी तीन अज्ञात लोगों के साथ पहुंचा। आरोप है कि चारों घर में घुसकर पत्नी और विवाहित बेटी के साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर दुकानदार और उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। संतोष ने बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दी और बेटी के पति को पीटा।
मोहल्ले के लोगों के आने पर संतोष और उसके साथी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। भागते समय संतोष दीवार से टकराकर घायल हो गया था। वह काफी दिनों से बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।
विज्ञापन
25 जुलाई को महेंद्र यादव ने रिश्ते में साले संतोष यादव पर प्राणघातक हमला होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें किराना दुकानदार पांच साथियों संग संतोष को घर में बंधक बना हमला करने का आरोप है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया दूसरा पक्ष की तहरीर पर मारपीट घर में घुसकर छेड़खानी, गाली गलौज, धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।