फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   meeting

उपभोक्ताओं के घर समय पर बिल जमा कराने के निर्देश

Mon, 12 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
meeting
फतेहपुर। डीएम अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा हुई। बिजली बिल की कम वसूली पर एक्सईएन को निर्देश दिए गए कि उपभोक्ताओं के घर समय से बिजली बिल पहुंचाए जाएं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के निस्तारित दावों को फीड कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में डीएम ने विकास कार्यों के 37 बिंदुओं पर समीक्षा की। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने और बिल वसूली के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को जोड़ने के लिए बीमा कंपनी और कृषि विभाग के लोग बीमा के लाभ बताएं। नहरों की टेल तक पानी न पहुंचने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने इस संबंध में प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। प्रसव के सापेक्ष नसबंदी कम पाए जाने पर डॉ. जौहरी को निर्देश दिया गया कि प्रगति पर ध्यान दें। पेयजल की 18 योजनाओं में छह पूर्ण हैं और 10 पर काम चल रहा है। इस पर डीएम ने तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ सत्यप्रकाश, सीएमओ गोपाल महेश्वरी, जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई जेपी वर्मा, महेंद्र सिंह, विद्युत रामसनेही, आरएन सिंह, मेघ सिंह, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन रूपेश कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed