फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   meeting,child,cow

क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ के प्रस्ताव पारित

Tue, 07 Jun 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
meeting,child,cow
हसवा में क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद प्रधान व बीडीसी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
हसवा। ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की सोमवार वार्षिक बैठक आयोजित हुई। इसमें सर्वसम्मत से तीन करोड़ के विकास कार्य प्रस्तावित हुए। ब्लाक प्रमुख विकास पासवान ने कहा कि शीघ्र ही विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न विभागों से आए कर्मचारियों व अधिकारियों ने योजनाओं के बारे में बताया।
बाल विकास एवं पुष्टाहार से अनीता ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका तैयार की जाएगी। साथ ही अति कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को विभाग एक गाय देगा। जिसके दूध से बच्चों का कुपोषण दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही उसके अभिभावकों को 900 रुपये मासिक भुगतान किया जाएगा। बीईओ जयसिंह ने बताया कि कई स्कूलों में टायल्स, पानी की सुविधा नहीं है। इस पर ब्लाक प्रमुख ने आश्वासन दिया कि सारी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय बनवाए जाएंगे। फसलों में रासायनिक खाद का प्रयोग कम कराया जाएगा। एडीओ शिवाकांत बाजपेयी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गांव में लोगों को संगठित करते हुए एक बचत खाते खोलकर समूह बना दिया जाता है।
इसमें लगातार एक अच्छा प्रगति हुई तो समूहों के रूप के लिए भैंस, दुकान चलाने के लिए लोन दिया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी चंद्रमणि ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास देने के लिए कुष्ठ से पीड़ित व्यक्ति को प्राथमिकता देना है।

संकल्प लें कि आने वाले समय में पेड़ नहीं कटने देंगे बल्कि हर वर्ष अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान नीरज, धीरेंद्र, मंजू देवी, रामबरन और रितेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed