फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   maut,report,beti

पिता की पिटाई से विवाहित बेटी की मौत

Sun, 27 Mar 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
maut,report,beti
गाजीपुर (फतेहपुर)। पिता की पिटाई से विवाहिता की मौत हो गई। दामाद की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि महिला की फोन से बात करने की आदत विवाद की वजह बताई जा रही है। फिलहाल ससुर को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी रामखेलावन की पुत्री रामा देवी (24) की शादी सात साल साल पहले थाना क्षेत्र के मानीखेड़ा निवासी लवकुश से हुई थी। रामा के दो बेटियां रिया (5) और रागिनी (2) हैं। पति लवकुश ने बताया कि कुछ दिनों से पत्नी किसी से मोबाइल पर बातचीत करती थी। इसकी शिकायत उन्होंने ससुर रामखेलावन से की थी। इस पर ससुर बीती 22 मार्च को घर आए थे।
विज्ञापन

ससुर के समझाने पर पत्नी ने उसके साथ रहने से मना कर दिया। इसी बात पर ससुर ने डंडे से रामा की पिटाई की और अपने साथ घर ले गए थे। इसके बाद शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे साला रामभवन पत्नी को वापस घर छोड़ गया। रामा की हालत बिगड़ी हुई थी और देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान हैं। लवकुश की तहरीर पर उसके ससुर रामखेलावन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed