फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   maut,naher,chalak

तेज रफ्तार ट्रैक्टर नहर में पलटा, चालक की मौत

Sun, 27 Mar 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
maut,naher,chalak
लिहई गांव की नहर में गिरा ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
धाता। पुलिया पर अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर-ट्राली नहर में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि साथी मजदूर गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि चालक ही गाड़ी का मालिक भी था।
विज्ञापन

धाता थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव निवासी गोलू सिंह (35) की बीज की दुकान के अलावा अपनी ट्रैक्टर-ट्राली भी है। शनिवार को गोलू एक साथी मजदूर के साथ गोविंदपुर गांव में सरिया, सीमेंट उतारकर लौट रहा था। जैसे ही वह लिहई गांव के नहर पुलिया पर पहुँचे और गाड़ी घुमाने लगा, तभी रफ्तार अधिक होने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली नहर में चली गई।
विज्ञापन

जिसके नीचे दबने से गोलू सिंह व साथी मजदूर घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। रास्ते में गोलू सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोलू सिंह की शादी भीमपुर गांव में हुई है। परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed