फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   maut

पक्के ईंट की दीवार छप्पर पर गिरी, सास-बहू की मौत

Wed, 20 Oct 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
maut
छिवलहा। बारिश से जर्जर हुई ईंट की दीवार मंगलवार सुबह छप्पर पर गिरने से सास व बहू की मौत हो गई। दोनों महिलाएं छप्पर के नीचे बैठी हुई थी। दीवार गिरते ही मोहल्ले के लोग फावड़ा लेकर आ गए और मलबा हटाया। दोनों महिलाओं को बाहर निकाला गया तो वह दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन

हथगाम थानाक्षेत्र के कसरांव गांव की रहने वाली कलावती (55) पत्नी स्व इंद्रपाल रैदास व उसकी बहू श्यामा देवी (35) पत्नी स्व रोशनलाल घर में चार बच्चों के साथ रहती थी। कलावती प्राइमरी स्कूल में रसोइया थी और उसकी बहू श्यामा मजदूरी करती थी। मंगलवार सुबह छह बजे दोनों घर से बाहर छप्पर के नीचे बैठी थी। घर के सामने श्रीकेशन साहू के मकान की पक्की दीवार अचानक छप्पर पर आ गिरी। जिससे कलावती व श्यामा मलबे में दब गई। गांव के लोग वहां आ गए और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह देख कलावती का बेटा आशू (16), श्यामा देवी की पुत्री खुशी (12) व कामिनी (10) व पुत्र अमन (8) बिलख पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मौके पर तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा पहुंचे और जांच की। उन्होंने कहा कि मृतक के बच्चों को चार-चार लाख रुपए की मदद मिलेगी और राशन व बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed