{"_id":"63f3cbf37a30787f60076b80","slug":"married-woman-hangs-herself-fatehpur-news-c-12-1-89518-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Suicide: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मासूम की आवाज सुनकर पहुंचे थे पड़ोसी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Suicide: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मासूम की आवाज सुनकर पहुंचे थे पड़ोसी, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 21 Feb 2023 03:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 21 Feb 2023 03:30 PM IST
सार
बहलोलपुर ऐलई गांव स्थित घर पर विवाहिता ने सोमवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर ऐलई गांव स्थित घर पर विवाहिता ने सोमवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बहलोलपुर ऐलई गांव के रामसुमेर ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम वह अपने परिवार के साथ निमंत्रण में कमालपुर थरियांव गए थे। जबकि बेटा विक्रम सिंह थरियांव स्थित अपनी दुकान पर था। बहू शालिनी ने अपने दो मासूम बच्चों हिमांशु (4) व मोहिनी (2) के सामने ही फांसी लगा ली।
विज्ञापन
बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पर पहुंचे तो शालिनी को लटका देखा। ग्रामीणों ने फोन करके बताया कि उसकी बहू शालिनी (24) पत्नी विक्रम सिंह ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पर सभी लोग घर आए, तो घर के अंदर पंखे के कुंडे से शालिनी का शव लटक रहा था।
विज्ञापन