फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Married three months after marriage commits suicide

शादी के तीन माह बाद विवाहिता ने की खुदकुशी

Tue, 12 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 12 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Married three months after marriage commits suicide
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मायके पक्ष के लोग। - फोटो : amarujala

खागा कोतवाली क्षेत्र के ऐलई गांव में शादी के तीन माह बाद उत्तरा (22) ने सोमवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वह कई दिन से मायके जाने की जिद ससुरालीजनों से कर रही थी। इसे लेकर परिवार के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


गाजीपुर थानाक्षेत्र के कछपुरवा मजरे चक काजीपुर निवासी जितेंद्र लोधी की बेटी उत्तरा की शादी 23 अप्रैल 2016 को ऐलई निवासी शिवनंदन के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद शिवनंदन वापस काम पर सूरत चला गया था। उत्तरा अक्सर मायके जाने की जिद करती थी।
विज्ञापन


ससुरालीजन उसके जाने का विरोध करते थे। वह रविवार को ससुराल से चुपचाप मायके चली आई थी। जिसके बाद ससुर हनुमान उसे लेने कछपुरवा आए थे। बहू को लेकर घर पहुंचे थे। देर रात अचानक उत्तरा की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर इलाज दौरान उसकी सोमवार सुबह मौत हो गई। ससुर हनुमान ने बताया कि मायके से ही बहू जहर लेकर आई थी। उसने घर में आकर खाया है। पिता ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से मायके में बेटी रहना चाहती थी।


प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने जहर खाया होगा। तीन दिन पहले बेटी को लेने परिजन गए थे लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने नहीं भेजा था। एसओ मो. शरीफ खां ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed