फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Many villagers are burning with fever

बुखार से तप रहे कई गांवों के लोग

Sat, 06 Aug 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 06 Aug 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Many villagers are burning with fever
बिंदकी: कसियापुर में डाक्टरों की टीम के साथ सपा विधायक - फोटो : अमर उजाला
मौसमी बीमारियों की जकड़न में एक के बाद एक गांव आ रहे हैं। हर दिन किसी न किसी गांव में बीमारी फैल रही है। संक्रामक और मच्छर जनित बीमारियों से गांव-गांव रोगी बढ़ रहे हैं। गांव में तादाद ज्यादा हो जाने पर स्वास्थ्य महकमा जग रहा है। ऐसी ही अनदेखी के चलते भिटौरा ब्लाक के दर्जन भर से ज्यादा गांव में बीमारी पैर पसार रही है। बीमार लोग प्राइवेट इलाज करवा रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग, सरकारी अस्पताल के रजिस्टर में दर्ज लोगों को ही रोगी मान रहा है।
विज्ञापन



भिटौरा ब्लाक के मकनपुर, हुसैनगंज, फरसी, लालीपुर, मोहद्दीपुर समेत कई गांवों में मौसमी बुखार का हमला तेज हुआ है। मकनपुर गांव में पिछले तीन दिन से बुखार के 50-60 मरीज हो चुके हैं। मंजू देवी, बालराज, सीता राम, शिवधनी, राम खेलावन, जगरूप, रवि, ओम प्रकाश भी इसमें शामिल हैं। ऐसा ही पिलखिनी गांव में देखने को मिल रहा है। समरजीत सिंह, बुदान, शीतल, शिव स्वरूप, महाबली, रामजी, राम सजीवन सहित दो से तीन दर्जन लोग बीमार हैं।
विज्ञापन



औढ़ेरा गांव में भी बुखार रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में यहां पर भी 40 से 50 मरीज हैं। क्षेत्रपाल लोधी, श्याम बाबू, पन्ना लाल, राधेश्याम, राम किशुन समेत तीन दर्जन के आसपास लोग पेट दर्द और बुखार से जूझ रहे हैं। फरीदपुर गांव के शिव प्रकाश, गोवर्धन लाल, राम सिया, सूरज व राम किशोर के परिवार के तो कई कई सदस्य किसी न किसी रोग से बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



संक्रामक और मच्छर जनित बीमारियों पर काबू पाने को जिला स्तर से स्वास्थ्य टीम गठित हैं। इसके अलावा ब्लाक स्तर पर 13 टीमें गठित हैं। इसके बावजूद इन नए प्रभावित गांवाें में अब तक स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची है। बीमाराें को क्लीनिक, झोलाछाप या मेडिकल स्टोर की शरण लेनी पड़ रही है। उधर, मौसमी बीमारियों से जकड़ रहे जिले के एक के बाद एक गांव के बावजूद एपेडेमिक सेल के प्रभारी डॉ. रमाकांत महज नौ गांवों को बीमार मान रहे हैं।


बीमार गांवों को दौड़ी स्वास्थ्य टीमें- फतेहपुर। मौसमी बीमारियों के हमले से कराहते गांवों के हालात सामान्य करने को स्वास्थ्य टीमें दौड़ लगा रही हैं। असोथर पीएचसी के सरकंडी गांव के मैकुआपुर में तीसरे दिन भी एमओआईसी डॉ. पवन बाजपेई की टीम ने कैंप किया। दो दिन की तरह आज केवल एक नया मरीज डायरिया का सामने आया। राम स्वरूप नाम के उम्रदराज रोगी को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा संक्रमित कुओं को विसंक्रमित करने के लिए तीसरे दिन भी उन पर दवाओं का छिड़काव किया।



खजुहा पीएचसी के कसियापुर में भी तीसरे दिन टीम पहुंची। यहां शुक्रवार को विधायक मदन गोपाल वर्मा ने खुद बैठकर दवा वितरित कराई। यहां पहले दिन पहुंची टीम से मिली दवा के रिएक्शन करने के मामले में सरकारी इलाज को लेकर ज्यादा लोग सामने नहीं आए। हथगाम सीएचसी के संवत गांव में स्वास्थ्य टीम फिर कैंप करने पहुंची। टीम के सामने ज्यादातर पुराने रोगी सामने आए। नए रोगियों की तादाद 10 के आसपास रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed