फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Manisha of Hathgam and Kajal of Airayan will play National Games

Fatehpur News: हथगाम की मनीषा और ऐरायां की काजल खेलेंगी नेशनल गेम्स

Sat, 23 Sep 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Manisha of Hathgam and Kajal of Airayan will play National Games
फतेहपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की दो छात्राएं नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करेंगी। गोला फेंक और डिस्क थ्रो में यह दोनों अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। इन छात्राओं ने बेसिक शिक्षा विभाग का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

लखनऊ में चल रहे प्रदेशीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के ट्रायल में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हथगाम की छात्रा मनीषा देवी एवं ऐरायां की काजल देवी ने नेशनल टीम में शामिल होकर जनपद का नाम रोशन किया है। गोला फेंक में मनीषा देवी ने और डिस्क थ्रो में काजल देवी ने सभी को पछाड़ा है। टीम के साथ गए जिला महिला व्यायाम शिक्षक सीमा सिंह एवं जिला व्यायाम शिक्षक दिलीप सिंह, सरोज कुमारी, संध्या सिंह ने बताया कि इन छात्राओं ने ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करके यह मुकाम हासिल किया है। अगले नेशनल गेम्स में यह हिस्सा लेंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव ने चयनित छात्राओं के अभ्यास के लिए हरसंभव सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed