{"_id":"5f6ce2648ebc3edaa736b903","slug":"man-shoot-in-fatehpur-fatehpur-news-knp584605362","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
फोटो-3-प्रेमशंकर की फाइल फोटो।
घर पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या
- बिंदकी के दरवेशाबाद गांव में रात दो बजे हुई वारदात
- नौ नामजद, कनपटी और सीने में तमंचे से मारी गईं दो गोलियां
- सभी आरोपी फरार, लेनदेन का विवाद आया सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी (फतेहपुर)।
कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव में गुरुवार रात घर के दरवाजे पर बने टीन शेड के नीचे सो रहे युवक की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक गोली कनपटी और दूसरी सीने में मारी गई। आवाज सुनकर बाहर निकले भाई पर भी हमलावरों ने फायर झोंका। लेकिन वह बाल-बाल बच गया। परिजनों ने रुपयों के लेनदेन में हत्या का आरोप लगाकर गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी फरार हैं। घटना की जानकारी पर एसपी प्रशांत वर्मा पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
दरवेशाबाद निवासी प्रेमशंकर (35) पुत्र विजय बहादुर बुधवार की शाम खाना खाने के बाद टीनशेड के नीचे सो रहा था। रात दो बजे कुछ लोगों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। फायर की आवाज सुनकर घर के अंदर सो रहे प्रेमशंकर का छोटा भाई गोविंद दरवाजा खोलकर बाहर निकला, तो हत्यारों ने उसपर भी फायर झोंक दिया। गोविंद ने दरवाजा बंद कर जान बचाई। हत्यारों के चले जाने के बाद परिजन बाहर निकले, तबतक प्रेमशंकर की मौत हो चुकी थी। बिंदकी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास हत्यारों की तलाश की, लेकिन कोई भी नहीं मिला। इसके बाद एसपी प्रशांत वर्मा और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। एसपी ने परिजनों व ग्रामीणों से अलग-अलग बात कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य एकत्र किए।
कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रेमशंकर के भाई गोविंद की तहरीर पर गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद आरोपियों में गांव के रहने वाले दिनेश पुत्र कल्लू, धर्मेंद्र पुत्र रामदुलारे, ओमप्रकाश उर्फ गपोची पुत्र मैकू, राना पुत्र रमेश, पुत्तन पुत्र जुग्गीलाल, भदई पुत्र गरीबे, महराजदीन पुत्र पंचम, खुद्दू पुत्र बालक और अमित पुत्र महराजदीन शामिल हैं। आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।