फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   man mudered in fatehpur

ससुराल में युवक की हत्या के बाद शव फांसी पर लटकाया

Sun, 23 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
man mudered in fatehpur
युवक की मौत की खबर पर खखरेड़ू थाने में लगी भीड़ - फोटो : FATEHPUR
खखरेरू (खागा) बीस दिन से ससुराल में रह रहे युवक की शनिवार रात विवाद के दौरान हत्या कर दी गई। आत्महत्या दर्शाने के लिए गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे से शव लटका दिया गया। घटना की सूचना पर घरवाले पहुंचे तो पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी थी। इसको लेकर युवक के परिजनों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने घटनास्थल का वीडियो परिजनों को दिखाया। इसमें सिर में चोट के कारण खून बहता दिख रहा था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पत्नी समेत तीन ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के जनानतारा गांव निवासी ननका सोनकर का बेटा वीरेंद्र (25) बर्तन की फेरी लगाता था। चार साल पहले वीरेंद्र की शादी साधना देवी पुत्री पप्पू सोनकर निवासी पुरमई थाना खखरेरू से हुई थी। वह दो अगस्त को ससुराल गया था। बेला गांव में साधना ईंट भट्ठे में काम करती है। शनिवार रात को ससुराल में परिवार के लोगों ने खाने-पीने का आयोजन रखा था। इसी दौरान नशे में वीरेंद्र पत्नी पर भड़क उठा था। उनके बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन

विवाद के दौरान छह माह की बेटी को वीरेंद्र ने साथ लेकर जाने की बात कही। गालीगलौज झगड़े के बाद वीरेंद्र घर से चला गया। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने ससुराल से 300 मीटर की दूरी पर वीरेंद्र का शव बेर के पेड़ से लटकता देखा। पैंट के फंदे से शव लटका हुआ था। सिर पर लगी चोट से खून बह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान शव की पहचान हुई। कुछ देर बाद पत्नी और ससुरालीजन मौके पर रोते बिलखते पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद वीरेंद्र की मां रेखा देवी व अन्य परिजन पहुंचे। शव न मिलने पर पुलिस पर आरोप लगाने लगे। मां ने सास, ससुर और बहू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानेदार एनके नागर ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed