{"_id":"61423fe58ebc3ef147306d4c","slug":"man-fell-from-poll-fatehpur-news-knp6524244181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल पर चढ़े संविदाकर्मी की गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल पर चढ़े संविदाकर्मी की गिरने से मौत
विज्ञापन
चौडगरा। फाल्ट ठीक करने के दौरान संविदा कर्मी की पोल से गिरकर मौत हो गई। हादसा चौडगरा-बिंदकी रोड पर पहरवापुर गांव के पास मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। हादसा आपूर्ति चालू होने के कारण हुआ या फिर पैर फिसलकर गिरने से हुआ, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसकी जानकारी हो सकेगी।
कल्यानपुर थानाक्षेत्र के मौहार गांव निवासी रवि लोधी (20) चौडगरा उपकेंद्र में संविदा कर्मी था। मंगलवार रात वह सहकर्मी राघवेंद्र सिंह के साथ फाल्ट ठीक करने चौडगरा-बिंदकी रोड पर पहरवापुर गांव के पास गया था। उपकेंद्र से 10 बजकर 26 मिनट पर शटडाउन लिया था। रवि पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था, तभी पोल से गिर गया। नीचे ईंट पत्थर पड़े होने की वजह से सिर पर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कई संविदा कर्मी मौके पर पहुंचे। परिजन उसी समय शव को घर ले आए और बुधवार
सुबह पुलिस को सूचना दी। रवि मां तारावती का इकलौता सहारा था और अविवाहित था। पिता भी उपकेंद्र में संविदा कर्मी थे, उनकी दो साल पहले मौत हो चुकी है। विद्युत उपखंड अधिकारी वैभव आनंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कंपनी की तरफ से मुआवजा राशि दी जाएगी। बेसहारा मां को पेंशन की भी व्यवस्था कराई जाएगी। उपकेंद्र से शटडाउन था। बारिश भी हो रही थी। किन हालातों में रवि पोल से गिरा है, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
मंगलवार रात को 10 बजकर 26 मिनट पर शटडाउन हुआ। 10 बजकर 30 मिनट पर हादसे की सूचना पहरवापुर निवासी कमल सिंह ने उपकेंद्र में दी। जिसके बाद क्षेत्र के औद्योगिक फीडर सहित ग्रामीण फीडर बंद कर दिए गए। एसडीओ वैभव आनंद ने बताया कि कुछ फीडर चल रहे थे, कुछ फाल्ट की वजह से बंद थे।