फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   man drown in pond in fatehpur

भेड़ को पकड़ने में पालक की तालाब में डूबकर मौत

Fri, 14 Aug 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
man drown in pond in fatehpur
थरियांव भेड़ के भागते बच्चे को पकड़ने गया भेड़ पालक गुरुवार रात तालाब में डूब गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भेड़ पालक का शव बाहर निकाला जा सका। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के गांव टेक्सारी बुजुर्ग निवासी स्व. बाबादीन पाल का पुत्र शिवपाल (35) भेड़ पालक था। वह कुछ अन्य पालकों के साथ गांव किनारे भेड़ चरा रहा था। रात करीब तीन बजे एक भेड़ का बच्चा भागा। उसे पकड़ने के लिए शिवपाल पीछे दौड़ा, लेकिन बच्चा गायब हो गया। कुछ देर बाद वहीं मौजूद बेनीप्रसाद, सर्वेश कुमार ने देखा भेड़ का बच्चा लौट आया, लेकिन शिवपाल नहीं आया।
विज्ञापन

तालाब में गिरने की आवाज आई। वह लोग दौड़कर पहुंचे। तालाब में शिवपाल डूब रहा था। शिवपाल को बचाने के लिए बेनीप्रसाद भी तालाब में उतरा। गहराई में चले जाने से शिवपाल डूब गया। भोर पांच बजे शिवपाल का शव तालाब से निकाला जा सका। घटना से पत्नी अंतिमा देवी का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी एक पांच साल की बेटी अंजू है। छोटे भाई राजेश कुमार ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से तालाब के पास पहुंचे होंगे। तभी पैर फिसलने से तालाब में भाई डूबा है। थानेदार एमपी सिंह ने बताया कि तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed