{"_id":"5f32df9d8ebc3e3cff2ebd96","slug":"man-died-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5763813131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाईअड्डा कर्मचारी की अपहरण की रात हुई थी हत्या, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाईअड्डा कर्मचारी की अपहरण की रात हुई थी हत्या, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
विज्ञापन
फतेहपुर में प्रयागराज के बमरौली हवाई अड्डे के संविदा कर्मी के शव का मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों ने संविदा कर्मी की चार से पांच दिन पहले मौत होने का अनुमान लगाया है। जिससे अपहरण की रात ही हत्या किए जाने की स्थित स्पष्ट हुई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले हैं।
संविदा कर्मी राजू कुशवाहा (25) पुत्र रामनाथ कुशवाहा निवासी जलालपुर घोसी थाना पिपरी जिला कौशांबी का अधजला शव सोमवार को असोथर थाने के सातों जोगा गांव में सूखी नहर से बरामद हुआ था। उसकी पिपरी थाने मेें परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने अधजली शर्ट, चेहरा और अंगूठी से पहचान की थी। वह ड्यूटी के बाद 07 अगस्त को निकला था। घरवालों को उसने रात 10 बजे तक पहुंचने की बात कही थी। उसके बाद सोमवार को शव सातों जोगा में मिला था।
सात अगस्त को राजू की अंतिम लोकेशन शव मिलने के स्थान से दो किलोमीटर दूर के गांव औरेई गांव में मिली थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि वह दोपहर करीब दो बजे ड्यूटी से निकला था। दूसरी लोकेशन चार बजे खागा टोल प्लाजा के पास मिली। तीसरी लोकेशन शहर के आबूनगर चौकी क्षेत्र के सैयदवाड़ा मोहल्ले के आसपास थी। उसके बाद अंतिम लोकेशन औरेई गांव में थी।
विज्ञापन
असोथर एसओ आशीष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट कौशांबी पुलिस को भेजी जाएगी। गुमशुदगी कौशांबी में दर्ज है। मामले की जांच कौशांबी पुलिस करेगी।