{"_id":"5f2c41bb8ebc3e3cb6540df5","slug":"man-died-in-accident-in-fatehpur-fatehpur-news-knp575420288","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत, ससुराल जा रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत, ससुराल जा रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर
विज्ञापन
फतेहपुर में कानपुर से कौशांबी ससुराल जा रहे बाइक सवार को बुधवार रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।
कानपुर नगर पीएसी शहदुल्लापुर निवासी मोईद खान का बेटा मोईन खान (32) बेल्ट कारखाने में काम करता था। कानपुर से बुधवार रात बाइक से ससुराल कौशांबी जिले के कोखराज थाने के रसूलपुर गांव जाने को निकला था। औंग थाने के पास हाईवे पर करीब रात 11 बजे बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गोपालगंज पीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टर ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मोईन की मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था। हेलमेट क्षतिग्रस्त हालत में पुलिस को मिला। सिर के अलावा भी शरीर में कई जगहों पर चोट लगी थी।
पुलिस ने अंदाजा लगाया कि टक्कर किसी भारी वाहन ने मारी होगी। सूचना पर भाई मुकीम उर्फ विक्की, राजा खान और मां शहनाज खातून पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया। भाई मुकीम ने बताया कि भाभी काफी दिनों से मायके में थीं। उन्हें भाई मोईन लेने के लिए घर से निकले थे। एसआई बिपिन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।