फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   man committed suicide in fatehpur

आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने लगाई फांसी, मौत

Thu, 24 Sep 2020 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide in fatehpur
थरियांव/विजयीपुर में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह गांव के बाहर युवक का शव आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव निवासी रमाशंकर सविता का बेटा महेंद्र सविता (37) गांव में लॉकडाउन से पहले तक किराने की दुकान चलाता था। फिर उसकी दुकान बंद हो गई। युवक की पत्नी रन्नो ने बताया कि बेटी की शादी के लिए पति ने बैंक से 30 हजार का कर्ज लिया था, जिसकी अदायगी नहीं कर पा रहा थे। दो बीघा खेत बटाई पर ले रखा है।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान किसान सुबह पत्नी से खेत देखने की बात कहकर घर से निकला और गांव से बाहर आम के पेड़ में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने उसे जब फांसी पर लटके देखा, तो परिजनों को सूचना दी। पत्नी, बेटा आदर्श (10), बेटी सलोनी (8), आंचल (6), बेटा मानव (3) रो-रोकर बेहाल हैं। विजयीपुर चौकी प्रभारी शशिकांत सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed